34 वीक के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 14:54

प्रेग्नेंसी वीक 34, जानिए लक्षण, शारीरिक बदलाव और सावधानियां

प्रेग्नेंसी वीक 34 में मेरे शिशु का विकास कैसा है?
प्रेग्नेंसी वीक 34 के दौरान गर्भ में शिशु का वजन 2.15 किलोग्राम और लंबाई 46 सेंटीमीटर के करीब हो जाता है। प्रेग्नेंसी वीक 34 तक अधिकतर शिशु डिलिवरी के लिए योग्य पोजीशन में आ जाते हैं। इसके अलावा इस हफ्ते में डॉक्टर आपको यह भी बता सकता है, कि डिलिवरी के समय शिशु का सिर नीचे होगा या ऊपर होगा।
गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को मैटर्नल कैल्शियम का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि, शिशु अपने विकास और हड्डियों की मजबूती के लिए जैविक मां के शरीर से कैल्शियम लेता है, जिससे गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। अगर, आप पर्याप्त कैल्शियम का सेवन नहीं करेंगी, तो आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, क्योंकि शिशु अपने शारीरिक विकास के लिए आपके शरीर से ही मिनरल्स लेता है।
प्रेग्नेंसी वीक 34 तक शिशु के शरीर से लानूगो की परत करीबन पूरी हट चुकी होती है। जबकि, उसके शरीर पर मौजूद वर्निक्स की कोटिंग मोटी हो जाती है। गर्भावस्था के चौंतीसवे हफ्ते (प्रेग्नेंसी वीक 34) में शिशु के नाखून फिंगरटिप तक पहुंच जाते हैं और खोपड़ी के अलावा उसका स्केलेटन मजबूत होता रहता है। शिशु के दो साल की उम्र होने तक उसकी खोपड़ी की हड्डियां लचीली रहती हैं, जिससे डिलिवरी के समय बर्थ कैनाल से उसका सिर बड़े आकार का होने के बावजूद आराम से निकल आता है।
हालांकि, प्रेग्नेंसी वीक 34 से कुछ हफ्ते पहले ही आपके गर्भाशय में संकुचन शुरू हो चुके होते हैं, लेकिन उसमें कसाव इसी हफ्ते से महसूस होना शुरू होगा। इसे ही ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन कहते हैं। ऐसे कॉन्ट्रैक्शन आपके गर्भाशय को डिलिवरी के लिए तैयार करते हैं। इस समय शिशु रौशनी के संपर्क में आने पर अपनी आंखों की पुतलियों को फैला और सिकोड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info